करे इस बिजनेस को 10 रू का सामान बिकता हैं 40 रू से 50 रू में

 

              



Business idea:- 

 

आप भी सुरु करना चाहते है नया बिजनेस तो आप एकदम सही जगह पर है ये आर्टिकल आपके लिए ही हैं,10 रू का सामान बिकता है 40 से 50 रुपए में खूब कमाई कर के देने वाला है आपको  ये बिजनेस।


क्या आप भी अपनी नौकरी से परेशान हो गए हैं, या आप कुछ साइड बिजनेस करने की सोच रहे है, या आप नए बिजनेस की तलाश में हैं, हम आपको एक ऐसे फूड के बिजनेस को बताने वाले हैं जिसकों कर के आप महीने का आराम से 30 से 40 हजार या लाखो में भी कमा सकते हैं।



क्या है वो बिजनेस आईडिया:-

(मुरमुरे मेकिंग बिजनेस)

आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या बिजनेस है जिससे इतना मुनाफा कमाया जा सकता है तो हम बात कर रहे हैं मुरमुरे बनाने  के बिजनेस के बारे में जिसको लाई भी कहाँ जाता हैं,

इसे अंग्रेजी में "puffed rice" भी कहते हैं बिहार, झारखंड
पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर इसे झाल मुरी के नाम से ज्यादा प्रचलित हैं, आपको बता दे कि इसको अलग - अलग जगहों पर अलग- अलग तरीके से तैयार किया जाता है और अलग - अलग रूप में खाया भी जाता हैं,
 जैसे-  बेंगलुरु में चुरमुरी के रूप में इसे सेवन किया जाता हैं, मुम्बई में इसे भेलपुरी के रूप में सेवन किया जाता हैं ऐसी तरह हर जगह अलग अलग नाम से इसे सेवन किया जाता हैं।
 आपको यह भी बता दें कि मुरमुरे का इस्तेमाल मन्दिरो में प्रसाद के रूप में भी किया जाता है, मुरमुरे यानी लाई की खपत पूरे देश मे है अमीर हो या फिर गरीब हो इसका उपयोग हर कोई करता है इतना ही नही इसको स्ट्रीट फूड के रूप में भी खूब पसंद किया जाता हैं।


इस बिजनेस को सुरू करने में कितनी आएगी लागत:- 

पहले तो आपको ये बता दें कि इस बिजनेस को सुरु करने में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेकर भी आप इस बिजनेस को सुरू कर सकते हैं,
ग्रामोद्योग योजना के तहत मुरमुरे मैनुफैक्चरिंग के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया हैं जिसमें इस बिजनेस को करने के लिय 3 से 4 लाख का खर्चा आता हैं, अगर आपके पास पैसे नही है या कम है तो आप सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।


इस बिजनेस से कितनी होगी कमाई ये जानने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि इस बिजनेस को करने के लिए फूड लाइसेंस की आवश्यकता होती हैं या नही?


तो आपको हम बता दे कि इस बिजनेस को करने के लिए FSSAI से फूड लाइसेंस को लेना जरूरी होता है क्योंकि  मुरमुरे बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाला कच्चा सामान धान या चावल होता है और यह मुख्य खाद्य सामग्री के अंतर्गत आता हैं लिहाजा आपको इस बिजनेस को करने के लिए  लाइसेंस की आवश्यकता होती हैं।


इस बिजनेस में कितना मुनाफा होता हैं:- 


मुरमुरा या लाई बनाने में 10 से 20 रूपय प्रति किलो के हिसाब से ख़र्च आता है इसे रिटेल के दुकानदार आराम से 40 से 50 रूपय में बेचते है तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि आप इस बिजनेस को कर के कितना मुनाफा कमा सकते हैं।


डिस्क्लेमर- 


यहां पर सिर्फ बिजनेस शुरू करने के आइडिया के बारे में बताया जाता है, आप कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले सलाह कर लें  इसके साथ ही प्रॉफिट के आंकड़े आपके बिजनेस की सेल पर निर्भर करेंगे । 



 

Post a Comment

0 Comments